सिरसिया थाने का निरीक्षण करते एएसपी
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। सिरसिया थाने का शुक्रवार शाम एएसपी ने अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपराध समीक्षा भी की। जिसमें लंबित विवेचनाओं पर नाराजगी जताते हुए निस्तारण में तेजी लाने का निर्देश दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे शुक्रवार शाम सिरसिया थाने पहुंचे। यहां उन्होंने अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विवेचकों के साथ बैठक भी की। जहां उन्होंने लंबित विवेचनाओं को 10 दिन में पूरा करने तथा विवेचना में शिथिलता बरतने पर स्पष्टीकरण तलब कर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
साथ ही वांछित, वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने, लंबित विवेचना व प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रभारी निरीक्षक रामसमुझ प्रभाकर सहित सभी विवेचकों को निर्देश दिया। इस दौरान उनके द्वारा थाना कार्यालय के रजिस्टरों को चेक किया गया। साथ ही थाना परिसर, आगंतुक कक्ष, हवालात, बैरक, मालखाना व भोजनालय की जांच की। इस मौके पर उन्हें शस्त्रों व रजिस्टरों के रखरखाव व परिसर की साफ सफाई संतोषजनक मिली।