फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने फूंका चीन के राष्ट्रपति का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लक्ष्मनपुर नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को लक्ष्मनपुर बाजार में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान लक्ष्मनपुर नगर इकाई के आदर्श श्रीवास्तव ने कहा कि चीन भारत से व्यापार कर अरबों अरब रुपये कमाता है।
वहीं चीन विस्तारवादी नीति के कारण अपने पड़ोसी देशों को परेशान करता है। चीन के सैनिकों ने सीमा पर भारतीय जवानों पर हमला किया, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधांशु पांडेय ने कहा कि एबीवीपी पूरे जिले में चीनी सामानों के बहिष्कार के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है।
लोग राष्ट्र की मजबूती के लिए चीन के सामानों का परित्याग करें। इस मौके पर प्रवीण पांडे, धर्म प्रकाश, अभय पांडे, अभिषेक, प्रवीण कुमार व राहुल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें