गिलौला में चीनी राष्ट्रपति का पुतला दहन करते एबीवीपी छात्र।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिलौला नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कस्बे में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने परमानंद पाठक के नेतृत्व में बौद्ध परिपथ पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन किया।
इस दौरान परमानंद पाठक ने कहा कि जिस तरह से चीन ने भारतीय सैनिकों के पीठ में खंजर घोंपा है, ऐसी घटनाएं उसके नापाक इरादों को दर्शाती हैं। कार्यकर्ता आकाश विश्वकर्मा ने कहा कि एबीवीपी पूरे जिले में चीन के सामानों के बहिष्कार के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है। लोग राष्ट्र की मजबूती के लिए चीनी सामानों का परित्याग करें। इस मौके पर छोटू पाठक, आदित्य पांडे आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।