इकौना एसडीएम को ज्ञापन सौंपते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता
- फोटो : SRAWASTI
इकौना (श्रावस्ती)। प्रदेश के बदायूं जिले में गैंगरेप की घटना के विरोध में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने इकौना तहसील परिसर में प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम इकौना राजेश कुमार मिश्र को सौंपा।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्यामलाल ने कहा इस घटना में पुलिस का रवैया बेहद शर्मनाक है। इस दौरान कृष्णकुमार सोनी, अखिलेश पांडे, शेर बहादुर, रमाशंकर मिश्र, मनीष कुमार व सुनील कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।