फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के पानी में बहते दिखे आधार कार्ड

विज्ञापन
श्रावस्ती में गुरुवार को इकौना डाकघर के सामने नाली से निकाले गए आधार कार्ड। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना में बुधवार को हुई बारिश के बाद मुबारक नगर की नालियों में काफी मात्रा में आधार कार्ड बहते नजर आए। इसको लेकर दिन भर क्षेत्र के लोग चर्चा करते दिखे। लोगों के अनुसार क्षेत्र स्थित डाकघर के सामने काफी समय से जमे कूड़े के ढेर की मिट्टी हटने से चलते यह आधार कार्ड पानी में बहने लगे।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों में यह भी चर्चा रही कि पूर्व में जब डाकघर से आधार का वितरण कराया जा रहा था तब इन्हें लोगों के घरों तक न पहुंचा कर कूड़े में फेंक दिया गया था। जो मिट्टी के ढेर में दब गए थे। बारिश में मिट्टी हटने से यह सभी पानी में उतराने लगे।
इकौना के मोहल्ला मुबारकनगर में बुधवार को हुई झमाझम बरसात के दौरान पानी में काफी संख्या में आधार कार्ड बहते नजर आए। इसे देख स्थानीय लोगों ने गुरुवार को डाकघर में तैनात कर्मचारियों से इनके बारे में पूछताछ की तो उन्होंने किसी भी जानकारी से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

वहीं लोगों के अनुसार मोहल्ला मुबारकनगर स्थित डाकघर के सामने कई माह से कूड़े का ढेर लगा हुआ था। इसे न तो नगर पंचायत की ओर से हटवाया जा रहा था, और न ही सामने स्थित डाकघर के जिम्मेदार ही हटवा रहे थे। इसी कूड़े के ढेर में आधार कार्ड भी दबे थे। बुधवार को हुई तेज बारिश से कूड़े पर जमा मिट्टी बह गई और आधार कार्ड पानी में उतराने लगे।
इस दौरान लोगों में चर्चा रही की पूर्व में डाकघर के माध्यम से आधार कार्ड का वितरण कराया जा रहा था, तब कर्मचारियों ने इसका वितरण न कर उसे कूड़े में फेंक दिया था। जब लोग अपना आधार कार्ड लेने डाकघर पहुंचते थे तो उन्हें बहाने बनाकर लौटा दिया जाता था।
वहीं इस संबंध में पोस्टमास्टर डाकघर इकौना संतोषी लाल यादव ने बताया कि पानी में बहते हुए आधार कार्ड हमारे डाकघर के नहीं है। यह पानी में कैसे पहुंचें हमें इसकी जानकारी नहीं है। उधर इस संबंध में एडीएम योगानंद पांडेय ने बताया कि पानी में आधार कार्ड कहा से आए अथवा कैसे फेंके गए, इसकी जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी हुआ उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें