फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: रोजी की तलाश में बहराइच गए युवक को सांप ने डसा, मौत

Tue, 05 Aug 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। ग्राम पंचायत भरथाकला निवासी अजय निषाद (24) को रविवार की रात विषैले सांप ने डस लिया। जब तक उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जाता, उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजन बेसुध हो गए।
विज्ञापन


सिरसिया क्षेत्र के भरथाकला निवासी अनुज ने बताया कि उनके दोस्त अजय दो दिन पहले काम के सिलसिले में बहराइच गए थे। अजय नानपारा के बनकटवा महोली गांव में जारी टंकी निर्माण कार्य में लगे थे। रविवार की रात लगभग दो बजे उनको विषैले सांप ने डस लिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

अनुज ने आरोप लगाया कि अजय बीपीएल प्राइवेट लिमिटेड में ठेकेदार आलम की देखरेख में काम कर रहे थे। ठेकेदार ने मौके पर न तो प्रकाश की व्यवस्था करवाई थी और न ही पीने के पानी की कोई व्यवस्था थी। अजय की मौत की सूचना से उनके परिजन रो-रो कर बेसुध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें