पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित विदाई समारोह में कर्मी को उपहार देते सीओ
श्रावस्ती। एसपी कार्यालय में मंगलवार को सेवानिवृत्त उप निरीक्षक रमाशंकर प्रसाद को भावभीनी विदाई के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीओ भिनगा सतीश कुमार शर्मा व इकौना भरत पासवान ने उप निरीक्षक के अनुशासित कार्यकाल को याद किया और उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीओ ने कहा कि रमाशंकर प्रसाद ने अपने सेवाकाल में कानून-व्यवस्था, जनसेवा व विभागीय अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके द्वारा प्रदर्शित कार्य संस्कृति वर्तमान व नव नियुक्त पुलिस कर्मियों के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेगी। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार, एसपी के पेशकार भानु प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।