फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मार्ग पर गिरा बरगद का पेड़, दबकर शिक्षामित्र की मौत

Sun, 12 Apr 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सेमरी मार्ग पर गिरा बरगद का पेड़। - संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र में खरगौरा-सेमरी मार्ग पर रमनगरा के पास शुक्रवार देर रात वर्षों पुराना बरगद का विशालकाय पेड़ भरभरा कर सड़क पर गिर गया। पेड़ की चपेट में आकर ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर के मजरा मुजहेनिया निवासी शिक्षामित्र संगम लाल (40) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में मौत हो गई।
विज्ञापन




परिजनों ने बताया कि संगमलाल शुक्रवार शाम बाइक से सोनवा क्षेत्र के ककंधू गांव निवासी रिश्तेदार के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद देर रात हरीपुर गांव निवासी रिश्तेदार तीरथराम (15) के साथ घर लौट रहे थे।


खरगौरा-सेमरी मार्ग पर रमनगरा गांव के पास वर्षों पुराना बरगद का पेड़ गिर गया और उसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तीरथराम को मामूली चोट आई। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया, जहां से उन्हें मेडिकल काॅलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज में स्थिति में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। सड़क पर पेड़ गिरने से खरगौरा-सेमरी मार्ग पर जाम लग गया और चार पहिया वाहनों का आवागमन ठप हो गया। वन कर्मियों ने शनिवार सुबह घंटों मशक्कत कर पेड़ की डाल काटकर आवागमन शुरू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें