फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पेड़ सैकड़ों जिंदगियां बचाने में सक्षम : वैद्यनाथ

Mon, 13 Jul 2026 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
पौधरोपण के लिए भूमिपूजन करते आयोग के अध्यक्ष व अन्य।
विज्ञापन
श्रावस्ती। ऑफिसर्स कॉलोनी मैदान में शनिवार को पौधरोपण महायज्ञ का आयोजन हुआ। एससी एसटी आयोग के प्रदेश अध्यक्ष वैद्यनाथ रावत ने भूमि पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने पीपल का पौध रोपा। अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी विभिन्न पौधे लगाए। लोगों को वृक्षों के पौधे वितरित किए गए।
विज्ञापन

वैद्यनाथ रावत ने कहा कि आज लगाए गए पौधे हमारी आने वाली पीढ़ियों का कल सुरक्षित करेंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 40 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा है। पेड़ों का जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। ऋतु चक्र संतुलित रखने के लिए अधिक पेड़ लगाएं और उनका संरक्षण करें। एक पेड़ सैकड़ों जिंदगियां बचाने में सक्षम है। जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कहा कि पेड़ पर्यावरण की अशुद्धियों को सोखकर प्राणवायु देते हैं। विधायक रामफेरन पांडेय ने पौधारोपण को अनिवार्य बताया।
डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि अभियान में कुल 40 लाख पौधरोपण का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या के साथ पेड़ों का महत्व समझना चाहिए। इससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, पानी और वातावरण मिलेगा। उन्होंने सभी से एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील की। इस मौके पर सीडीओ शाहिद अहमद, एडीएम ललित कुमार, डीएफओ धनराज मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें