फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: डोमाई गांव में दोबारा हुई पैमाइश

Tue, 17 Nov 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
डोमाई गांव में पैमाइश करते कर्मी।- संवाद
विज्ञापन
सिरसिया। सिंचाई विभाग की टीम ने सोमवार को डोमाई गांव पहुंचकर पक्की नाली के निर्माण के लिए दोबारा पैमाइश की। सहायक अभियंता केएन त्रिपाठी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पहले गाड़े गए खूंटे हटवाकर नए सिरे से भूमि का चिह्नांकन किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पूर्व में आई टीम पर गलत पैमाइश करने, विरोध करने पर गाली-गलौज और अभद्रता करने का आरोप लगाया था। इस मामले को अमर उजाला ने 12 नवंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने इसका संज्ञान लेते हुए दोबारा पैमाइश के लिए टीम भेजी।

एसडीएम भिनगा आशीष कुमार भारद्वाज की निगरानी में टीम ने ग्रामीणों की मौजूदगी में पैमाइश की। जेई पंकज कुमार और विमलेश कुमार ने अभिलेखों के आधार पर पक्की नाली के निर्माण के लिए भूमि चिह्नित की।
विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीण हरिशंकर त्रिपाठी, अशोक कुमार, राम तीरथ, बुधराम और ननके तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों का आरोप था कि पूर्व में नहर खंड चार की टीम ने सरकारी जमीन के बजाय खेतों में गलत तरीके से निशान लगा दिए थे।

विरोध करने पर अधिकारियों ने गाली-गलौज और अभद्रता की थी। साथ ही फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीएम अन्नपूर्णा गर्ग से की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार को विभाग ने दोबारा पैमाइश कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें