श्रावस्ती। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अवनीश गौतम ने दुष्कर्म के दोषी इतवारी को 10 साल के सश्रम कारावास व 30,000 रुपये का जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर इतवारी को चार माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। सिरसिया क्षेत्र की ग्राम पंचायत मसहाकला निवासी इतवारी पर साल 2026 में सिरसिया पुलिस ने दुष्कर्म व एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। यह घटना नौ नवंबर 2024 की शाम की है, जब इतवारी ने एक 22 वर्षीय युवती को गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर उसने पीड़िता के साथ गाली-गलौज व पिटाई भी की थी। पुलिस ने ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत मंगलवार को इतवारी को कोर्ट में पेश किया था, जिसके बाद न्यायाधीश ने उसे दोषी करार दिया।