श्रावस्ती/गिलौला। मंगलवार रात बौद्ध परिपथ पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मुकेश कुमार (26) की मौत हो गई। मुकेश बहराइच के श्यामपुर नदौना के रहने वाले थे और वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा पयागपुर क्षेत्र के ग्राम मलावा रहे थे। टक्कर के बाद उन्हें गिलौला सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ननकऊ की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।