श्रावस्ती। बहराइच के मटेरा थाना क्षेत्र के सल्लीबाग निवासी दुंदी को न्यायाधीश ने जेल में बिताई अवधि के कारावास व 1500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। साल 2008 में सोनवा पुलिस ने दुंदी को 12 बोर के तमंचे व तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बुधवार को उसे एसीजेएम गौरव कुमार द्विवेदी की कोर्ट में पेश किया गया। जहां दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश ने दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।