फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: राप्ती घाट पर दिखा विशाल मगरमच्छ

Sat, 21 Nov 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 राप्ती नदी के घाट पर बैठा मगरमच्छ।
विज्ञापन
तुलसीपुर। कार्तिक पूर्णिमा से पहले राप्ती नदी के घाट पर विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने से आसपास के गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। मगरमच्छ करीब डेढ़ घंटे तक नदी किनारे बैठा रहा। उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

जमुनहा तहसील क्षेत्र के लक्ष्मनपुर सेमरहनिया गांव के पास स्थित घाट पर मगरमच्छ दिखा। कार्तिक पूर्णिमा पर यहां सैकड़ों श्रद्धालु स्नान करने पहुंचते हैं। इनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल होते हैं। ऐसे में मगरमच्छ की मौजूदगी से हादसे की आशंका जताई जा रही है। लौकिहा निवासी गणेश वर्मा और लक्ष्मनपुर निवासी अजय कुमार व संतोष कुमार ने घाट पर सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें