फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: झोपड़ी में बैठी मादा तेंदुआ को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Sun, 26 Jul 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
वन विभाग के पिंजरे में कैद मादा तेंदुआ। स्रोत-वन विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। ककरदरी वन रेंज के गुरुवा गांव में झोपड़ी में छिपी मादा तेंदुआ को कई घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने पिंजरे में कैद कर लिया। तेंदुआ के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग बलरामपुर के सोहेलवा पश्चिमी रेंज में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


वन प्रभागीय अधिकारी धनराज मीना ने बताया कि ककरदरी वन रेंज के गुरुवा गांव निवासी मुन्ना राम की झोपड़ी में शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे एक मादा तेंदुआ घुस गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर सुबह मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जाल लगाकर तेंदुए को रेस्क्यू करने का अभियान शुरू किया। लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 12 बजे टीम तेंदुआ को जाल में पकड़कर पिंजरे में कैद करने में सफल हुई।

इसके बाद पशुचिकित्सक ने तेंदुआ का स्वास्थ्य परीक्षण किया तो वह दो वर्ष की मादा तेंदुआ निकली। परीक्षण में पूरी तरह स्वस्थ मिलने पर तेंदुए को सकुशल सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग बलरामपुर के सोहेलवा पश्चिमी रेंज में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


वन प्रभागीय अधिकारी ने बताया कि एहतियातन वन टीम को लगातार गश्त करने के लिए कहा गया है। साथ ही ग्रामीणों से भी रात में टॉर्च, लाठी, मोबाइल फ्लैश लाइट आदि प्रकाश प्रबंध कर निकलने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें