फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: हरितालिका तीज पर लगेगा मेेला

Sun, 13 Sep 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। श्रीराम जानकी मंदिर कटरा में हरितालिका तीज पर मेला आयोजित होगा। मेला समिति की ओर से लोक कलाओं और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम कराए जाएंगे। मंदिर के पुजारी बाबा जवाहरलाल दास ने बताया कि मेले में जिले के पहलवानों के बीच कुश्ती प्रतियोगिता होगी। विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। स्थानीय खिलाड़ियों के लिए कबड्डी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। लोककला संरक्षण के लिए आल्हा और कजरी गायन का कार्यक्रम होगा। समिति के अनुसार, इन आयोजनों से युवाओं में पारंपरिक खेलों और लोक कलाओं के प्रति रुचि बढ़ेगी। आल्हा-कजरी गायन मेले का प्रमुख आकर्षण रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें