पर्यटक आवास गृह में बनाई गई रंगोली।
कटरा। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलास्तरीय रंगोली कार्यक्रम का आयोजन पर्यटक आवास गृह श्रावस्ती में किया गया। अर्चना वाजपेई की संयोजकता में महिलाओं ने परिसर में विकसित भारत की संकल्पना को दर्शाती रंगोली बनाई। इसमें गुणवत्तापूर्ण विद्यालय, डिजिटल इंडिया, विकसित अस्पताल, सैन्य उपकरण समेत विभिन्न क्षेत्रों को चित्रित किया गया। इस दौरान अर्चना वाजपेई ने कहा कि भारत का विकास तभी संभव है, जब हर क्षेत्र में देश अग्रणी हो। शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, डिजिटल इंडिया और कृषि समेत सभी क्षेत्रों में प्रगति जरूरी है। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत, पर्यटन अधिकारी मनीष श्रीवास्तव, बीईओ इकौना अमित कुमार, गिलौला के फूलचंद मौर्य, सुनीता पांडे, शारदा, सुधा, रीना और रेखा देवी मौजूद रहीं।