फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जनगणना प्रशिक्षण में दिए सावधानी के निर्देश

Wed, 07 Oct 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
आईटीआई ​भिनगा में प्र​शिक्षण के दौरान मौजूद कर्मी
विज्ञापन
श्रावस्ती। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भिनगा में बुधवार को भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तीन दिवसीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन करते हुए कार्मिकों को जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में मिली जानकारी को फील्ड स्तर पर गणना कर्मियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएं। किसी शंका या कठिनाई का निर्धारित प्रक्रिया के तहत समाधान कराएं। जनगणना निष्पक्षता, सावधानी और निर्धारित मानकों के अनुसार हो। कोई व्यक्ति या परिवार गणना से न छूटे और सूचनाओं की गोपनीयता बनाए रखें। एडीएम ललित कुमार ने बताया कि द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना, प्रपत्र, दिशा-निर्देश और फील्ड कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति व परिवार की सूचनाएं सही ढंग से दर्ज करने को कहा। उप निदेशक अश्विनी दीक्षित, जिला नोडल निशा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें