फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सामूहिक हवन-पूजन कराया गया

Sun, 09 Aug 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
आर्य समाज मंदिर इकौना में हवन करते लोग।
विज्ञापन
कटरा। आर्य समाज मंदिर इकौना में रविवार को सामूहिक हवन-पूजन किया गया। इस आयोजन की अध्यक्षता चंद्रकेतु आर्य ने की। हवन पूजन के बाद वेद वाक्यों का स्मरण किया गया। चंद्रकेतु आर्य ने कहा कि यज्ञ की ऊष्मा मनुष्य के अंतःकरण पर देवत्व की छाप डालती है। उन्होंने बताया कि जहां यज्ञ होते हैं, वह भूमि सुसंस्कारों की छाप धारण करती है। प्राचीनकाल में तीर्थ बड़े यज्ञों के स्थानों पर ही बने हैं। जिन घरों में यज्ञ होते हैं, वे भी एक प्रकार का तीर्थ बन जाते हैं। यज्ञ से महिलाओं, छोटे बालकों और गर्भस्थ शिशुओं को विशेष लाभ होता है। यह यज्ञीय वातावरण उन्हें सुसंस्कारी बनाने में सहायक सिद्ध होता है। इस अवसर पर अनिल नैय्यर और अजय कुमार मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें