फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: भूमि बंटवारे को लेकर मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 08 Aug 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर। ग्राम पंचायत खजुरी के मजरा इटैहिया में गुरुवार को भूमि बंटवारे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। प्रदीप ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि रामगोपाल, उत्तम तिवारी, मगन और सोनू ने गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की। बचाने पहुंची पत्नी रानी देवी और मां संगीता देवी के साथ भी मारपीट की गई। तीनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मल्हीपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर किया गया। थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ धमकी, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें