फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: राप्ती नहर में नहाने गया बालक डूबा, मौत

Wed, 21 May 2025 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसिया (श्रावस्ती)। दोस्तों के साथ मंगलवार को राप्ती नहर में नहाने गया पिपरी निवासी बालक अचानक पैर फिसलने के कारण नहर में डूब गया। दोस्तों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मशक्कत कर शव को नहर से खोज निकाला। मौके पर पहुंची भिनगा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

भिनगा क्षेत्र के ग्राम पिपरी निवासी अर्जुन प्रसाद (10) पुत्र अशोक कुमार मंगलवार दोपहर गांव के की अपने दोस्तों के साथ गांव के बाहर स्थित राप्ती नहर में नहाने गया था। वहां नहाते समय अचानक पैर फिसलने के कारण अर्जुन गहरे पानी में चला गया। इस दौरान साथ में मौजूद दोस्त जब तक उसे बचाने का प्रयास करते अर्जुन नहर में डूब गया। साथियों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने स्थानीय गोताखोर के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकाला। बालक ही मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें