लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के गेट पर अभ्यर्थियों की तलाशी लेते पुलिसकर्मी। - संवाद
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को जिले के पांच केंद्रों पर दो पालियों में हुई। पहली पाली में 965 व दूसरी में 963 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। प्रथम पाली में 1206 व दूसरी पाली में 1208 ने परीक्षा छोड़ दी। पीसीएस प्री परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए कड़े इंतजाम रहे।
अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा में 480 की तुलना में 175 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 305 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज वीरगंज में 384 की तुलना में 127 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि, 257 ने परीक्षा नहीं दी।
चौधरी रामविहारी बुद्ध इंटर कॉलेज श्रावस्ती में 384 की तुलना में प्रथम पाली में 156 व द्वितीय पाली में 155 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। प्रथम पाली में 228 व द्वितीय पाली में 229 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। इसी तरह गौरी शंकर टंडन नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज गिलौला में 384 में से 182 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए तथा 202 ने परीक्षा छोड़ दी।
जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में 539 में से प्रथम पाली में 325 व द्वितीय पाली में 324 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। प्रथम पाली में 214 व द्वितीय पाली में 215 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल तैनात रहा। डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने भ्रमण कर परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।