फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धड़ल्ले से जल रहीं अवैध शराब की भट्ठियां

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सहारनपुर में जहरीली शराब पीने से 37 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पचास अन्य बीमार हैं। प्रदेश में आए दिन हो रही मौतों के बाद भी जिले में अवैध शराब की भट्ठियों की आंच धीमी तक नहीं हुई।
विज्ञापन


विगत 45 दिनों में जिले में 275 लीटर अवैध शराब के साथ 55 लोगों पर कार्रवाई हुई। इसके बाद भी मौत का यह काला कारोबार लगातार जारी है।

नव वर्ष आगमन के बाद से अब तक पुलिस, आबकारी व एसएसबी की ओर से शराब माफिया पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले में इस दौरान कई स्थानों से 275 लीटर कच्ची शराब भी बरामद हुई।

इस कार्रवाई के दौरान 55 लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया। छापेमारी के दौरान सबसे ज्यादा कच्ची शराब पुलिस व एसएसबी ने बरामद की।

जिले में अवैध शराब बनाने की भट्ठियां लगातार धधक रही हैं। कई स्थानों पर शराब बनाने के उपकरण की बरामदगी के बाद भी भट्टियों की आंच में कोई खास कमी नहीं आई है।
विज्ञापन


यहां बनती अवैैध शराब
सिरसिया के थारू बाहुल्य गांव मोतीपुर कला सहित कई अन्य ग्राम जरवलिया, हथमरवा, जंगल किनारे स्थित लगभग सभी ईट उद्योगों पर, इकौना के केवटन पुरवा, सेमगढ़ा, पसियनपुरवा, लोखड़ियनपुरवा, भिनगा के लोनियनपुरवा, महरी, पसियनपुरवा, चिड़ीमारपुरवा सहित कई अन्य ग्राम में अवैध शराब बनाई जाती है।

अवैध शराब के कारोबारियों पर कार्रवाई के लिए जिले में सभी थाना व चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। पुलिस की ओर से लगातार इस कारोबार में लगे लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

-पीराम, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें