फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर होगी साइकिल रेस प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में गणतंत्र दिवस को मनाने की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। 26 जनवरी को सुबह आठ बजे कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद सभी सरकारी व अर्द्ध सरकारी कार्यालयों सहित विद्यालयों में ध्वजारोहण होगा। पुलिस लाइंस परेड ग्राउंड में 9 बजे ध्वजारोहण होगा। इसके बाद रैतिक परेड सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन



अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडेय ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर सुबह साढे़ सात बजे जिला खेल कार्यालय की ओर से 10 किलोमीटर की ओपेन साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से पांडे पुरवा तक जाकर वापस कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर समाप्त होगी।


प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण कलेक्ट्रेट में डीएम दीपक मीणा करेंगे। सुबह आठ बजे डीआईओएस तथा बीएसए के नेतृत्व में जिले के सभी विद्यालयों में प्रभातफेरी निकाली जाएगी। 08:30 बजे समस्त सरकारी कार्यालय भवनों पर ध्वजारोहण, झंडा अभिवादन एवं राष्ट्रगान होगा। 09:00 बजे पुलिस लाइंस में पुलिस परेड तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व सैन्य विधवाओं एवं अभिभावकों को सम्मानित किया जायेगा।
विज्ञापन




10:00 बजे समस्त शिक्षक संस्थाओं में ध्वजारोहण, राष्ट्रीय एकता, अखंडता, धर्म निरपेक्षता एवं सांप्रदायिक सौहार्द पर आधारित कार्यक्रम, नाटक, विचार गोष्ठी एवं वाद विवाद प्रतियोगिता तथा साक्षरता दौड़ का आयोजन किया जायेगा। दोपहर 01:00 बजे साक्षरता गोष्ठी एवं साक्षरता संबंधी सांस्कृतिक कार्यक्रम विकासखंड वार सभी ब्लॉकों पर आयोजित कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें