फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: निपुण असेसमेंट परीक्षा में शामिल हुए 91,498 छात्र

Sun, 17 Sep 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शनिवार को कक्षा चार से आठ तक के बच्चों का निपुण असेसमेंट टेस्ट कराया गया। जिले के सभी विद्यालयों में आयोजित इस परीक्षा में 91,498 बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान डीएम ने भांभे पारा प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण करने प्राथमिक विद्यालय भांभे पारा पहुंचीं डीएम ने मौजूद शिक्षकों को नामांकन के सापेक्ष शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने, उन्हें मेेन्यू के अनुसार एमडीएम देने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम ने परिसर में पेयजल, सफाई, शौचालय व रसोई कक्ष का निरीक्षण किया। यहां मिलीं कमियां दूर कराने का निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम इकौना रामदत्त राम, व बीएसए अमिता सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें