जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर के शिकारी चौड़ा निवासी मेनका वर्मा (37) पत्नी अनिल कुमार वर्मा शनिवार को पति के साथ इंडियन बैंक की मल्हीपुर शाखा आई थीं। वहां उन्हें केसीसी लोन से संबंधित काम था। इस दौरान वह बेहोश हो गई। जिसे सीएचसी मल्हीपुर लाया गया, इलाज के बाद वह सामान्य हुईं। वहीं अनिल कुमार ने मल्हीपुर पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि शाखा प्रबंधक की धमकी से मेरी पत्नी बेहोश हुई है।
लकड़ी माफिया को छुड़ा ले गए दबंग
जमुनहा(श्रावस्ती)। ककरदरी जंगल से वन माफिया ने कक्ष संख्या- 3 से नौ बोटा सागौन उठा लिया था। डीएफओ के निर्देश पर वनदरोगा विकास शुक्ल के नेतृत्व में पहुंचे वनरक्षक शेषमणि मिश्रा व विपिन ने गद्दीपुरवा निवासी आरिफ को पकड़ा था। इस दौरान मल्हीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी जंगली व जियाउल ने वनकर्मियों की कार पंचर कर आरिफ को जबरदस्ती छुड़ा लिया। वनरक्षक शेषमणि की ओर से मल्हीपुर थाने में आरिफ, जंगली व जियाउल सहित दो अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है।
सद्भावना ने गांव में किया बैठक
श्रावस्ती। सामाजिक संस्था सद्भावना की ओर से सिरसिया के कुकुरभुकवा, बेचुआ व ताल बघौड़ा में श्रमिक चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए शनिवार को गांव में तैयारी बैठक हुई। इस दौरान सद्भावना अध्यक्ष योगेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि आजादी के अमृतकाल में हमारी संस्कृति, हमारी धरोहर विषय पर जनजाति थारू समाज की चौपाल कराई जाएगी।