नासिरगंज स्थित एक केंद्र पर विद्यार्थियों की तलाशी लेते शिक्षक।- संवाद
श्रावस्ती। जिले में बृहस्पतिवार को हाईस्कूल के 17 व इंटर के 71 विद्यार्थियों ने यूपी बोर्ड की परीक्षा छोड़ दी। कुल 1290 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों की परीक्षा दी। इस दौरान सचल दल व अन्य जांच दल परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे।
41 केंद्रों पर कुल 1290 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। पहली पाली में हाईस्कूल के कंप्यूटर विषय की परीक्षा कराई गई। इसमें 294 में से कुल 277 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 17 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा में कुल 954 में से 886 विद्यार्थी उपस्थित रहे। 68 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे।
इसी तरह इंटरमीडियट की ही अन्य विषयों की परीक्षा में 130 में से 127 विद्यार्थी उपस्थित रहे। तीन ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कहीं भी कोई छात्र अनुचित साधनों का प्रयोग करता नहीं पाया गया।