फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ सहित 84 पॉजिटिव, 56 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को आई रिपोर्ट में मुख्य चिकित्साधिकारी सहित 84 और लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2668 पहुंच गई है। मौजूदा समय जिले में कुल 842 एक्टिव मामले हैं। जबकि 28 लोगों की मौत भी हो गई। वहीं 56 लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। गुरुवार आई रिपोर्ट में मुख्य चिकित्साधिकारी सहित कमदी कुकुरभुकवा में एक, सोहेरवा में दो, एकघरवा एक, श्रावस्ती में दो, भेलागांव में एक, सत्ती चौरा में एक, चौकबाजार में एक, पचदेवरी माफी एक, रसूलपुर में एक, बैरागीजोत मे एक, रेहली बिशुनपुर में चार, सिसवा में एक, एसएसबी कैंप में तीन, भयापुरवा में तीन, रमनगरा में एक, विशुनपुर रामनगर में दो, सीएमओ कार्यालय में एक, पानी टंकी भिनगा में एक, उदईपुर में एक, डीआईओएस कार्यालय में दो, सेमरी चकपिहानी में एक, विशुनापुर गिलौला में एक, काशीपुर मूसा में एक, भौंसवां में एक, बेलवा खतीब में दो, मनिहारतारा में एक, खुशमदपुर में एक, मसढ़ी में एक, बैदौरा में एक, मनिकापुर खुर्द में एक, एकडगवा में दो, बहराइच एक, गोड़ारी में एक, पुरुषोत्तमपुर में एक, गिलौला में एक, कानूनगोपुरा में एक, औरैया निधान में एक, एकडगवा में एक, थवई में एक, पसियापुर में दो लोग पॉजिटिव मिले।
वहीं मनोहरापुर में एक, रजिस्ट्री कार्यालय इकौना में दो, भलुहिया दसौंधी में एक, दहावरकला में एक, इकौना देहात में एक, मंगीलालपुरवा बालापुर में एक, भीखपुर में एक, बाईपास इकौना एक, कुम्हारगढ़ी एक, बादलपुरवा एक, डिंगुराजोत में एक, मलपुरवा में एक, पुरैना में एक, पटना में नौ, शिकारी चौड़ा में एक, इंदवा में दो, टिकुइया में एक, सौरूपुर में एक व नरपतुर में एक व्यक्ति सहित कुल 84 लोग कोरोना संक्रमित मिले। मौजूदा समय 25 लोग लेबल-2 हॉस्पिटल भंगहा में भर्ती है। जबकि शेष लोग होम क्वारंटीन हैं। वहीं कोरोना से 56 लोग स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन

जिले में अब तक कुल 3,05,541 लोगों की जांच की गई है। इनमें से 2,99,521 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिनमें 2,668 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 28 लोगों की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय जिले में कुल 842 एक्टिव मामले हैं और 101 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। इनमें इकौना में 13, गिलौला में 14, भंगहा में 19, जमुनहा में 19, सिरसिया में 22 व भिनगा में 14 कंटेनमेंट जोन शामिल हैं। वहीं इस बारे में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश मातनहेलिया बताते हैं कि लोग बगैर मास्क घरों से बाहर न निकलें। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क व सैनिटाइजर का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें