फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: शिक्षक एमएलसी चुनाव में 81.57 फीसदी मतदान

Fri, 23 Oct 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
इकौना में घूंघट में मतदान करने पहुंची महिलाएं
विज्ञापन
श्रावस्ती। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार को जिले के पांच मतदान केंद्रों पर मतदान कराया गया। इसमें कुल 81.57 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह कुछ केंद्रों पर मतदाता पहुंचने लगे, जबकि कुछ जगहों पर सन्नाटा रहा। मतदान के दौरान डीएम अन्नपूर्णा गर्ग और एसपी राहुल भाटी ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। सुबह 10 बजे तक मतदान का प्रतिशत 16.33 रहा। दोपहर बाद मतदान की रफ्तार बढ़ी और शाम चार बजे तक यह 81.57 प्रतिशत पहुंच गया। डीएम और एसपी ने इकौना, गिलौला, जमुनहा और भिनगा तहसीलों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ पीठासीन अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटिकाओं और अन्य निर्वाचन सामग्री को कलेक्ट्रेट में एकत्र किया गया। इसके बाद सील मतपेटिकाओं को कड़ी सुरक्षा के बीच पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर में जमा कराने के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


मतदान प्रतिशत का विवरण
अपर जिला मजिस्ट्रेट ललित कुमार ने बताया कि सुबह आठ बजे से सभी मतदान केंद्रों पर मतदान प्रारंभ हो गया। सुबह 10 बजे तक जिले में 16.33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दोपहर 12 बजे तक यह बढ़कर 46.61 प्रतिशत हो गया। इसके बाद दोपहर दो बजे तक 71.51 प्रतिशत और शाम चार बजे मतदान समाप्ति तक कुल 81.57 प्रतिशत मतदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें