फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से करें शिक्षकों का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। माध्यमिक विद्यालय में तैनात शिक्षकों ने गुरुवार को डीआईओएस कार्यालय में धरना दिया। इस दौरान उन्होंने उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में जिला विद्यालय निरीक्षक को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों को नियमित वेतन मिले।

उनका संपूर्ण अवशेष बकाए का तत्काल भुगतान किया जाए। सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षकों व कर्मचारियों की जीपीएफ व पेंशन पत्रावलियों को समय से निस्तारण करने के साथ ही अन्य समस्याओं का निदान किया जाए।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने डीआईओएस को ज्ञापन भी सौंपा। इसमें शिक्षकों ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के सातवें वेतन मान का 50 प्रतिशत भुगतान तत्काल करने, छठे वेतन मान के अवशेष वेतन व महंगाई का भुगतान करने की मांग की।
विज्ञापन


शिक्षकों ने कहा कि वर्ष 2015-16 के बोनस को आयकर में जोड़ कर टैक्स काट लिया गया, इसके बावजूद बोनस नहीं दिया गया, इसका भी भुगतान किया जाए।

माध्यमिक शिक्षकों को प्रतिमाह प्रथम सप्ताह वेतन देने के साथ ही नई पेंशन योजना के तहत की जा रही कटौती को राज्यांश के साथ जमा कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें