फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियार ने 13 को नोंचा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। जंगल से भटक कर आए एक सियार ने 13 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। भड़के ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर दौड़ाया तो सियार खेतों की ओर भाग गया। सियार के हमले से गांव में दहशत है। घायल सभी ग्रामीणों को सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदहा के मजरा रामपुर में एक सियार मंगलवार रात ककरदरी जंगल से भटक कर आ गया। सियार ने नित्यक्रिया को गए गांव निवासी पतिराम (70) पर हमला कर दिया। जब तक वह संभलते सियार ने उसका हाथ व मुंह में नोच लिया।

इसके बाद गांव की ओर भागे सियार ने घर के बाहर बैठी लीलावती (50) को नोंच कर घायल कर दिया। मां की चीख पुकार सुन दौड़ी पुत्री आरती (15) पर भी सियार ने हमला कर उसे जख्मी कर दिया।
विज्ञापन


वहां से भागे सियार ने रास्ते में गांव की ही संजू देवी (25), रामसूरत (50) सहित ससुराल आए बहराइच के थाना कोतवाली नानपारा अंतर्गत मसुरिहा मटेरा निवासी रामचंदर (40) पर हमलाकर घायल कर दिया। घटना के समय रामचंदर घर के बाहर बरामदे में सोया था।

पीड़ितों की चीख पुकार पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर सियार को दौड़ाया। लोगों को आता देख सियार खेतों की ओर भाग निकला। थाना क्षेत्र के ही हरदत्त नगर गिरंट के मजरा भयापुरवा में पागल सियार ने गांव निवासिनी सुघरा (65), कुसुमा (50), रामनारायण (55), रेखा (21), मयाराम (19), वीरेंद्र (18) पर हमला कर घायल कर दिया। इसी रात सियार ने थाना क्षेत्र के ही ग्राम फत्तेपुर बनगई के मजरा बांसगढ़ी निवासी रामनाथ (50) पर भी हमला कर घायल करा दिया। सभी घायलों को परिवारीजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें