श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया। बुधवार को इंटरमीडिएट के दो पालियों की परीक्षा में कुल 71 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि दो विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। इस दौरान सचल दल व अन्य जांच दल परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे।
प्रथम पाली में इंटरमीडिएट के लेखाशास्त्र विषय की परीक्षा कराई गई। इसमें 62 में से 60 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, दो विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह से द्वितीय पाली की परीक्षा में इंटरमीडिएट के पाली विषय की परीक्षा कराई गई। इसमें सभी 11 विद्यार्थी उपस्थित रहे। डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान कहीं भी कोई छात्र अनुचित साधनों का प्रयोग करता नहीं पाया गया।