कटरा (श्रावस्ती)। खरगूपुर-विदुहनी मार्ग पर गुरुवार रात तेज रफ्तार कार ऑटो से टकरा गई। जिसमें ऑटो सवार राजकुमारी व राहगीर सौरभ कुमार, राम सवारी, व एक महिला गंभीर रूप रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले जाया गया। वहीं मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो जाने के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई है। संवाद