फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर हुई संगोष्ठी

Fri, 14 Aug 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनि​धि।-
विज्ञापन
श्रावस्ती। भाजपा ने शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर एक संगोष्ठी आयोजित की। भा0जपा प्रदेश मंत्री राहुल वाल्मीकि मुख्य अतिथि, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा विशिष्ट अतिथि और जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा अध्यक्ष रहे। राहुल वाल्मीकि ने भारत के विभाजन को अभूतपूर्व मानव विस्थापन की दर्दनाक कहानी बताया। दद्दन मिश्रा ने विभाजन के दौरान महिलाओं पर अपहरण, दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन जैसे अत्याचारों का उल्लेख किया। संगोष्ठी के बाद अतिथियों ने विभाजन विभीषिका विषयक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके उपरांत भिनगा नगर में एक मौन जुलूस भी निकाला गया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय, संजय कैराती पटेल, उदय प्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें