फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 62वीं वाहिनी भिनगा ने 18-0 से जीता मुकाबला

Fri, 10 Jul 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते कमांडेंट।
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा में जारी अंतर वाहिनी फुटबॉल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल बुधवार को खेला गया। इसमें 62वीं वाहिनी भिनगा ने एसएसबी 59वीं वाहिनी नानपारा को 18-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय लेकर मुकाबले की शुरुआत की। मुकाबले के पहले मिनट से ही एसएसबी 62वीं वाहिनी के खिलाड़ी 59वीं वाहिनी के खिलाड़ियों पर हावी रहे और शुरुआत में ही 5-0 की बढ़त बना ली। जो समय बीतने के साथ बढ़ती रही और अंत में 62वीं वाहिनी के खिलाड़ियों ने 18-0 के बड़े अंतर से मुकाबला जीत गई। मैच के बाद कमांडेंट ने विजेता और उपविजेता दोनों टीमों के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने विजेता टीम को बधाई दी और फाइनल मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें