फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कीटनाशक की दुकानों पर छह नमूने भरे गए

Fri, 10 Jul 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 कीटनाशक की दुकान का निरीक्षण करते अ​धिकारी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। कृषि विभाग ने कीटनाशक की दुकानों के निरीक्षण का अभियान चलाया है। बृहस्पतिवार को छापेमारी के दौरान छह कीटनाशकों के नमूने भरे गए। साथ ही छह विक्रेताओं को नोटिस भी जारी किया।जिला कृषि रक्षा अधिकारी नत्थू लाल गंगवार ने बताया कि तहसीलवार गठित टीमें कीटनाशक विक्रेताओं की दुकानों पर जांच कर रही हैं। बृहस्पतिवार को जिला कृषि अधिकारी ने जमुनहा में चार दुकानों का निरीक्षण किया और दो नमूने भरे। उप कृषि निदेशक ने भिनगा में पांच दुकानों का निरीक्षण किया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने इकौना की छह दुकानों का निरीक्षण कर चार नमूने भरे। अधिकारियों ने अभिलेखों का निरीक्षण किया और किसानों को कैश मेमो उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस दौरान वरिष्ठ प्राविधिक सहायक विकास कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें