विजेता कप्तान को ट्राॅफी प्रदान करते कमांडेंट। - स्रोत: एसएसबी
श्रावस्ती। छत्रपति शिवाजी मैदान भिनगा में जारी अंतर वाहिनी फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को एसएसबी 62वीं वाहिनी भिनगा व 42वीं वाहिनी के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में 62वीं वाहिनी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 19-0 से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
फाइनल मुकाबले में भी आरक्षी विश्वजीत सिंह का दमदार प्रदर्शन जारी रहा, उन्होंने अकेले आठ गोल दागे। कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियाें को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कमांडेंट ने कहा कि हमारे बलकर्मियों ने अनुशासन, टीम भावना और सामूहिक प्रयास की मिसाल पेश की है। फुटबॉल केवल खेल नहीं, बल्कि धैर्य और रणनीति का प्रतीक है। मुझे गर्व है कि हमारी वाहिनी ने यह खिताब जीता है।
प्रतियोगिता के दौरान सर्वाधिक 34 गोल दागने वाले आरक्षी विश्वजीत सिंह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया ।