फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभेद दुर्ग में ईवीएम हुई सुरक्षित, तीसरी आंख से हो रही निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। लोकसभा चुनाव में प्रयोग की गई ईवीएम व वीवी पैट मशीनों को अभेद दुर्ग में सुरक्षित कराया गया है। कलेक्ट्रेट में बने स्ट्रांगरूम की तीसरी आंख से निगरानी कराई जा रही है। जहां सीआईएसएफ के जवानों का 24 घंटे कड़ा पहरा है। इसकी सुरक्षा व्यवस्था का सोमवार देर रात एएसपी ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने वाले प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद है। जिसे कलेक्ट्रेट भवन में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित कराया गया है। यहां परिंदा भी पर न मार सके इसके लिए स्ट्रांग रूम की तरफ जाने वाले मार्ग को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।


यहां डीएम की अनुमति के बगैर स्ट्रांग रूम के आसपास तो दूर उस मार्ग से होकर गुजरना आम जन ही नहीं सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को भी प्रतिबंधित किया गया है। यहां सीआईएसएफ के जवानों का कड़ा पहरा है। जिनके द्वारा चरण वार लगातार इसकी निगरानी की जा रही है। इतना ही नहीं निगरानी में किसी प्रकार की कोई चूक न हो। साथ ही इसकी पारदर्श्ता पर कोई सवालिया निशान न लग सके। इसके लिए वहां 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिनसे स्ट्रांग रूम सहित परिसर व उधर जाने वाले मार्ग की निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन


वहीं अभेद दुर्ग में सुरक्षित ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था को और चाक चौबंद बनाने के लिए सोमवार देर शाम एएसपी बीसी दुबे ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सीआईएसएफ के जवानों से सुरक्षा की जानकारी लेने के साथ ही उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस बारे में एएसपी ने बताया है कि स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम व वीवीपैट पूरी तरह सुरक्षित है। इसकी सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह न लगे इसके लिए पल-पल की गतिविधियों को 16 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से रिकॉर्ड कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें