फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी जारी रहा विद्युत कर्मियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। छह सूत्री मांगों को लेकर विद्युत उपकेंद्र भिनगा में पावर कॉर्पोरेशन कर्मियों का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन


इस दौरान पहुंचे अधिशासी अभियंता पावर कॉर्पोरेशन से कर्मियों ने मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।

उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के बैनर तले चल रहे धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन पावर कॉर्पोरेशन कर्मियों ने अध्यक्ष शहादत अली के नेतृत्व में हुंकार भरी।

सभी ने कहा कि उन्हें दिसंबर से अब तक वेतन व मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इसका भुगतान दिलाया जाए। ईपीएफ संबंधित समस्याओं का तत्काल निस्तारण हो।

विद्युत कर्मी अमरेंद्र कुमार पाठक व रमेश साहू का बकाया वेतन तत्काल दिया जाए। सभी उपकेंद्रों पर टीएंडपी उपलब्ध कराई जाए।

सभी फीडरों पर उपभोक्ताओं के अनुपात में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के साथ ही ठेकेदारों की ओर से बांटे गए वेतन एवं ईपीएफ की कटौती का विवरण उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अधिशासी अभियंता रमा शंकर मौर्य से पावर कॉर्पोरेशन कर्मियों ने मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। मौके पर लक्ष्मी नारायण, नानबाबू यादव कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें