फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चितईपुर प्रधान के वितीय व प्रशासनिक अधिकार सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। विकास कार्यों में अनियमितता बरतने पर हरिहरपुररानी ब्लॉक की ग्राम पंचायत चितईपुर के ग्राम प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार डीएम ने सीज कर दिए हैं। यह कार्रवाई ग्रामीणों की शिकायत के बाद गठित टीम की जांच में आरोप की पुष्टि होने पर की गई।
विज्ञापन



इसमें प्रधान व सचिव की ओर से दिए गए स्पष्टीकरण के तथ्यों में भिन्नता मिली थी। गांव के विकास के लिए डीएम की ओर से त्रिस्तरीय समिति गठन करने का आदेश दिया गया है।


हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत चितईपुर के ग्रामीण राजेंद्र प्रसाद वर्मा, राजेश कुमार वर्मा, यशोदानंदन शुक्ला व अनिल कुमार वर्मा ने नोटरी शपथ पत्र सहित 25 अक्तूबर को डीएम से शिकायत की थी। इसमें सभी ने ग्राम प्रधान पर हैंडपंप रिबोर व खड़ंजा निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन



इसकी जांच के लिए डीएम ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी व सहायक अभियंता ग्राम्य विकास अभिकरण की टीम गठित की थी। जांच के दौरान यह पता चला कि ग्राम प्रधान व सचिव ने 14 हैंडपंपों के रिबोर की पत्रावली प्रस्तुत की थी। इसमें बारह हैंडपंप चालू व दो खराब मिले। जबकि प्रस्तुत किए गए उपभोग प्रमाण पत्र में 19 हैंडपंपों के रिबोर का पैसा निकाला गया था।


जांच में पुष्ट हुआ कि पांच हैंडपंप को रिबोर कराए बगैर 156927 रुपये का गबन किया गया। यही हाल गोरखनाथ के घर से संपत के घर तक व बेचू दयाल के घर से जिलेदार के घर तक तथा पीडब्लूडी रोड से आंगनबाड़ी केंद्र तक खड़ंजा निर्माण का भी रहा।


जांच में 74517 रुपये का गबन पाया गया। इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने ग्राम प्रधान सांवल प्रसाद मिश्र व तत्कालीन सचिव आदेश त्रिपाठी सहित तकनीकि सहायक चंद्रजीत यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। मामले में तीनों लोगों की ओर से प्रस्तुत किए गए बिंदुवार स्पष्टीकरण में भिन्नता मिली।


इस पर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने ग्राम प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज करते हुए अंतिम जांच का निर्देश दिया है। साथ ही गांव में विकास कार्यों के लिए त्रिस्तरीय समिति गठन का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें