फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवाओं के साथ हुई रिमझिम बरसात ने दिलाई उमस भरी गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत
विज्ञापन

बादलों के चलते खुशगवार बना रहा मौसम
श्रावस्ती। तराई में मौसम शुक्रवार को मेहरबान रहा। दोपहर बाद तेज हवाओं के बीच हुई बरसात ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। वहीं अपेक्षित बरसात नहीं होने से किसान मायूस दिखे।
विज्ञापन

जिले में मौसम का पारा विगत एक सप्ताह से 44 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना हुआ था। ऐसे में पड़ने वाली भीषण उमस भरी गर्मी से इंसान ही नहीं पशु पक्षी भी बेहाल देखे जा रहे थे। गुरुवार देर शाम चली तेज धूल भरी हवा ने लोगों को उमस व गर्मी से मामूली राहत दिलाई। शुक्रवार को निकली चिलचिलाती धूप ने एक बार पुन: लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी का अहसास दिलाया। दोपहर बाद तेज धूल भरी हवाओं के साथ हुई रिमझिम बरसात ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। वहीं घने काले बादलों के कारण मौसम पूरी तरह खुशगवार बना रहा। कई दिनों से धान की नर्सरी डालने के लिए बरसात की आस जोह रहे किसान अपेक्षित बरसात न होने के कारण मायूस दिखे। अचानक हुई इस रिमझिम बरसात का बच्चों ने आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें