संदिग्ध हालात में झुलसी महिला, मौत
पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा
जमुनहा (श्रावस्ती)। रमवापुर निवासिनी एक युवती बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में परिस्थितियों में गंभीर रूप से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर किया गया था। लेकिन बहराइच ले जाते समय रास्ते में ही युवती की मौत हो गई। मौके पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर उसे पोस्ट मार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रमवापुर निवासी प्रतिमा मिश्रा (18) पुत्री कृष्ण कुमार मिश्रा बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से झुलस गई। उसे परिवारीजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर लाया गया। युवती के गंभीर रूप से झुलसे होने के कारण डॉ. अनिल कुमार सिंह द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर किया गया था। लेकिन बहराइच ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर उसे पोस्ट मार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर सुजीत कुमार राय बताते हैं कि प्रतिमा मिश्रा बुधवार सुबह खाना बना रही थी। जहां अचानक वह आग की चपेट में आ गई थी। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।