फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: श्रावस्ती पहुंचे महाराष्ट्र के 60 बौद्ध अनुयायी

Thu, 15 Oct 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
गंध कुटी में प्रार्थना करते अनुयायी।-
विज्ञापन
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र से आए 60 सदस्यीय बौद्ध अनुयायियों के दल ने गंध कुटी में दर्शन-पूजन किया। बौद्ध भिक्षु सुमेधा महाथेरो के नेतृत्व में अनुयायियों ने पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की। इसके बाद बौद्ध सभा का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

सभा में भिक्षु सुमेधा ने कहा कि बौद्ध दर्शन के दो प्रमुख सिद्धांत ज्ञान और मध्यम मार्ग हैं। उन्होंने चार आर्य सत्यों की जानकारी देते हुए बताया कि संसार में दुख है, उसका कारण है, उसका निवारण संभव है और मध्यम मार्ग से दुख दूर किया जा सकता है। उन्होंने जीवन में संतुलित आचरण अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें