अभ्यर्थी को प्रमाणपत्र प्रदान करते जिला पंचायत अध्यक्ष।
श्रावस्ती। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भिनगा में मंगलवार को विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित रोजगार मेले में पंजीकृत 347 अभ्यर्थियों में से 55 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन हुआ। मेले का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा व विधायक रामफेरन पांडेय ने फीता काटकर किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार नित नए प्रयास कर रही है। विधायक ने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार के प्रति अग्रसर होना चाहिए, जिससे वह रोजगार लेने वाले नहीं बल्कि देने वाले बन सकें। कार्यक्रम में कुल नौ कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर सीडीओ शाहिद अहमद, परियोजना निदेशक अजय कुमार सिंह, जिला समन्वयक/नोडल प्रधानाचार्य आईटीआई वीके गुप्ता, एमआईएस मैनेजर कौशल विकास पीयूष कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डीडीयूजीकेवाई स्वप्निल श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहें।