फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53574 छात्रों ने दी लर्निंग आउट कम परीक्षा

विज्ञापन
श्रावस्ती में शुक्रवार को लर्निंग आउट कम परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता के मूल्यांकन के लिए शुक्रवार को सभी परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों सहित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में लर्निंग आउट कम परीक्षा हुई। इसमें 53574 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

परीक्षा में कक्षा पांच के 20765, कक्षा छह के 10982, कक्षा सात के 11649 व कक्षा आठ के 9678 छात्र छात्राओं सहित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की सौ छात्राएं शामिल रहीं। इसमें गिलौला विकास क्षेत्र से कक्षा पांच के 3698, कक्षा छह के 2297, कक्षा सात के 2086 व कक्षा आठ के 1708 छात्र शामिल हुए।
वहीं हरिहरपुररनी विकास क्षेत्र के कक्षा पांच के 4533, कक्षा छह के 1786, कक्षा सात के 2225 व कक्षा आठ के 1939 छात्र छात्राएं शामिल हुए। इकौना विकास क्षेत्र में कक्षा पांच के 3615, कक्षा छह के 2519, कक्षा सात के 2333 व कक्षा आठ के 2022 तथा जमुनहा विकास क्षेत्र में कक्षा पांच के 3908, कक्षा छह के 1669, कक्षा सात के 2030 व कक्षा आठ के 1573 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

सिरसिया विकास क्षेत्र के कक्षा पांच के 5011, कक्षा छह के 2411, कक्षा सात के 2975 व कक्षा आठ के 2436 छात्र छात्राओं ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। परीक्षा में कुल चालीस प्रशभन पूछे गए थे। सभी ढाई ढाई अंक के थे। प्रश्न पत्र में हिंदी, गणित, अंग्रेजी व पर्यावरणीय अध्ययन से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे।
पारदर्शी तरीके से परीक्षा को संपन्न कराने के लिए पहले ही सभी इंतजाम किए जा चुके थे। परीक्षा केंद्रों पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ओमकार राणा सहित खंड शिक्षाधिकारियों ने पहुंच कर परीक्षा की सुचिता जांची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें