फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

517 ने छोड़ी परीक्षा, एक नकलची दबोचा

विज्ञापन
बोर्ड की परीक्षा देते छात्र व जांच करते अधिकारी। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के दौरान गुरुवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान व इंटरमीडिएट कला आलेख्य की परीक्षा कराई गई। इसमें 517 परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र से अनुपस्थित रहे। उधर इंटर की द्वितीय पाली में हुई भौतिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान राम उजागर इंटर कॉलेज में एक नकली पकड़ा गया। वहीं बुधवार को द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट कृषि शस्य विज्ञान व सामान्य आधारित विषय की परीक्षा हुई। इसमें दस परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र से नदारद रहे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा जिले में कड़ी निगरानी में कराई जा रही है। केंद्र व्यवस्थापकों सहित जिला स्तर पर बने कंट्रोल रूम में डीएम सहित अन्य अधिकारी परीक्षा का जायजा ले रहे हैं। गुरुवार को आयोजित परीक्षा के दौरान प्रथम पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा कराई गई। इसमें पंजीकृत 3147 के सापेक्ष 2816 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। 331 परीक्षार्थी केंद्र से नदारद रहे।
इसी पाली में इंटरमीडिएट कला आलेख्य की परीक्षा कराई गई। इसमें पंजीकृत 1550 के सापेक्ष 1364 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। 186 परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान नदारद रहे। उधर द्वितीय पाली में हुई इंटर भौतिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान राम उजागर इंटर कॉलेज भारीगांव केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा। पकड़ा गया छात्र जनता इंटर कॉलेज पटना खरगौराका संस्थागत परीक्षार्थी है।
विज्ञापन

वहीं बुधवार को द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट कृषि शस्य विज्ञान की परीक्षा कराई गई। इसमें पंजीकृत 149 के सापेक्ष 146 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। तीन परीक्षार्थी केंद्र से नदारद रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट सामान्य आधारित विषय की परीक्षा कराई गई। इसमें पंजीकृत 193 के सापेक्ष 186 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। सात परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान केंद्र से नदारद रहे। इस दौरान कोई भी परीक्षार्थी अनुचित संसाधनों का प्रयोग करते नहीं मिला है।
सचल दलों ने यहां की छापेमारी
जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रपाल के नेतृत्व में गठित सचल दल ने गुरुवार को प्रेम कुमार शुक्ल इंटर कॉलेज एकघरवा, काशी विश्वनाथ इंटर कॉलेज खैराकला, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज व नीलम राजकीय इंटर कॉलेज गिलौला तथा वैद्य प्रकाश इंटर कॉलेज हसनाभारी में छापेमारी की। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ओमकार राणा के नेतृत्व में गठित सचल दल ने सिरसिया के श्री त्रियंबकेश्वर इंटर कॉलेज डगमरा व अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा में छापेमारी की। जहां कोई भी परीक्षार्थी अनुचित संसाधनों का प्रयोग करते नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें