फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अगस्त से लागू होगी स्टांप की पुनरीक्षित दर

विज्ञापन
विज्ञापन
एक अगस्त से लागू होगी स्टांप की पुनरीक्षित दर
विज्ञापन

श्रावस्ती। जिले में संपत्ति के मूल्यांकन का पुनरीक्षण कराया जा रहा है। जिसे एक अगस्त से प्रभावी किया जाएगा। ऐसे में यदि किसी को अपना कोई आपत्ति अथवा सुझाव देना हो तो वह एक जुलाई तक उपलब्ध कराए। यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व ओपी सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश स्टांप (संपत्ति का मूल्यांकन) का पुनरीक्षण कराया जा रहा है। उप निबंधक कार्यालय भिनगा सदर व इकौना में डीएम द्वारा प्रभावी की गई प्रचलित दर का वार्षिक पूनरीक्षण कर उसे एक अगस्त से प्रभावी किया जाएगा। इसके लिए सर्वेक्षण का कार्य कराया जा रहा है। दर सूची पुनरीक्षण में प्रचलित दरों के संबंध में अथवा किसी नई दर स्थान आदि के संबंध में यदि किसी भी व्यक्ति अथवा संस्था अथवा प्रतिनिधि या विभाग द्वारा कोई सुझाव, सूचना अथवा आपत्ति देना हो तो वह जिलाधिकारी अथवा अपर जिलाधिकारी अथवा सहायक महानिरीक्षक निबंधन, उपजिलाधिकारी भिनगा सदर, इकौना, जमुनहा, तहसीलदार भिनगा, इकौना, जमुनहा अथवा उपनिबंधक भिनगा, इकौना या जमुनहा कार्यालय में एक जुलाई 2017 तक किसी भी कार्य दिवस में उपलब्ध करा सकता है। ब्यूरो
*********************************
मदरसा शिक्षकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
श्रावस्ती। इस्लामिक मदरसा आधुनिकी करण शिक्षक संघ आफ इंडिया के मदरसा शिक्षकों ने सोमवार कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मदरसा शिक्षकों ने डीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी दीपक मीणां को सौंपे ज्ञापन में मदरसा शिक्षकों ने कहा है कि आधुनिकीकरण शिक्षकों को डेढ़ साल का केंद्रांश व सात माह का राज्यांश नहीं मिला है। जिससे उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न है। कुछ दिन बाद ही ईद है। ऐसे में मदरसा शिक्षकों की ईद की सेवई फीकी रहेगी। अभी शासन को मानदेय का डिमांड न भेजे जाने से मानदेय लंबित र्है। ऐसे में मदरसा शिक्षकों ने डीएम से हस्तक्षेप कर अविलंब मानदेय दिलाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में एजाज अहमद, निवाजिश अली, मोहम्मद सईद खान, सलमान बेग, शमसाद खान, जाकिर हुसैन, शमीम खान, मोहम्मद रज्जब खान व करीम शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें