फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में महिला की मौत, भतीजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला की मौत, भतीजा घायल
विज्ञापन

कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ स्थित पेटहरिया पुल पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला व उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को सीएचसी इकौना ले जाया गया। जहां से महिला को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लखनऊ ले जाते समय महिला की मौत हो गई। वहीं भतीजे का इलाज चल रहा है।
इकौना थाना क्षेत्र के श्रावस्ती चौकी अंतर्गत अमारे भरिया के मजरा शुकुलपुरवा निवासिनी शिवकुमारी शुक्ला (50) पत्नी बजरंगी शुक्ला शुक्रवार को लखनऊ जाने के लिए घर से निकली थी। उसको इकौना तक छोड़ने के लिए उसका भतीजा दिनेश शुक्ला पुत्र बच्छराज शुक्ला बाइक से जा रहा था। जैसे ही दिनेश मोटर साइकिल लेकर बौद्ध परिपथ स्थित पेटहरिया पुल पर पहुंचा तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दूसरा वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल शिवकुमारी व दिनेश को सीएचसी इकौना लाया गया। शिवकुमारी की हालत गंभीर होने के कारण यहां से उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दिनेश का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


***************************************
हार्ट अटैक से शिक्षक की मौत
कटरा (श्रावस्ती)। इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम खरगौरा बस्ती निवासी स्वामी नाथ तिवारी (49) पुत्र कैलाश नाथ तिवारी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक था। गुरुवार देर रात उसे हार्टअटैक पड़ा। परिवारीजनों ने गंभीर अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें