फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

509 शिक्षक जांचेंगे 1.69 लाख कॉपियां

विज्ञापन
श्रावस्ती में उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के दौरान मौजूद शिक्षक। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का सोमवार से मूल्यांकन प्रारंभ हुआ। भिनगा के अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज में 509 शिक्षक एक लाख 69 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। उनके सुपरवीजन के लिए 64 सुपरवाइजरों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए भिनगा के अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज में सोमवार को शिक्षकों की बैठक कराई गई। इसमें उन्हें कॉपियों के मूल्यांकन के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि यदि कॉपियों में नोट निकलता है तो उसे जिले के कोषागार में जमा कराएं। अन्यथा तीसरी आंख की निगरानी में होने वाले इस मूल्यांकन के दौरान यदि किसी शिक्षक को रुपया अपने पास रखते पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
प्रधानाचार्य ज्योति प्रकाश पांडे ने कहा कि जो शिक्षक हाईस्कूल की कॉपी का मूल्यांकन कर रहे हैं, वे प्रतिदिन पचास और जो शिक्षक इंटरमीडिएट की कॉपी का मूल्यांकन कर रहे हैं, वे प्रतिदिन 40 कॉपियां जांचेंगे। वहीं चित्रकला की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन करने वाले शिक्षक को एक दिन में 80 कॉपियों का मूल्यांकन करना होगा। हाईस्कूल की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 11 रुपये प्रति कॉपी व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने वाले को 13 रुपये प्रति उत्तर पुस्तिका के हिसाब से भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. एमपी भारती ने बताया कि विद्यालय को एक लाख 69 हजार उत्तर पुस्तिकाएं मिली हैं। इनमें से हाईस्कूल की एक लाख दस हजार व इंटरमीडिएट की 59 हजार उत्तर पुस्तिकाएं शामिल हैं जिनके मूल्यांकन के लिए 509 शिक्षक लगाए गए हैं। इनके सुपरवीजन के लिए 64 सुपरवाइजरों को तैनात किया गया है। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रपाल सहित सभी शिक्षक व सुपरवाइजर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें