श्रावस्ती पब्लिक स्कूल भिनगा में पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते व अपनी पेंटिंग दिखाते छ?
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। स्वदेशी आंदोलन को तेज करने के लिए अमर उजाला व खादी ग्रामोद्योग बोर्ड ने शुक्रवार को स्वदेशी चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसके तहत जिले के नौ विद्यालयों में 500 बच्चों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
इस दौरान बच्चों ने कैनवास पर पेंसिल व रंगों के माध्यम से गांधी जी के स्वदेशी आंदोलन की झलक लोगों को दिखाई। प्रतियोगिता में जिले के एमएसपी इंटर कॉलेज तुलसीपुर, चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज कटरा, जेतवन इंटर कालेज कटरा इकौना, किसान इंटर कॉलेज गिलौला, कृष्ण लली सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सत्या द आर्यन पब्लिक स्कूल इकौना, आदर्श इंटर कॉलेज जमुनहा, श्रावस्ती पब्लिक स्कूल भिनगा व जनता इंटर कॉलेज पटना खरगौरा के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
जेतवन इंटर कालेज में पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र।- फोटो : SRAWASTI